Home Uncategorized प्रदेश के सभी संभागों में आज भी बारिश के आसार, यलो अलर्ट...

प्रदेश के सभी संभागों में आज भी बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी

0
124

acn18.com रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। इस संबंध में विभाग ने आज से 13 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर सभी संभागों में यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार रायपुर समेत आसपास के जिलों में मंगलवार सुबह तेज बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिरे। वहीं, रात को भी हल्की बूंदाबांदी हुई। आज भी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

विभाग के अनुसार जिलेवार बारिश के रिकॉर्ड कुछ इस प्रकार रहे :

  • लाभांडी 23.4 मिलीमीटर,
  • माना एयरपोर्ट 22.2 मिमी
  • बलौदाबाजार के सिमगा 17.5 मिलीमीटर,
  • गरियाबंद के छुरा में 22 मिलीमीटर,
  • गरियाबंद और राजिम में 15 मिलीमीटर,
  • मानपुर में 14 मिलीमीटर
  • मोहला में 10 मिलीमीटर,
  • गंडई में 14 मिलीमीटर,
  • बिलासपुर के तखतपुर में 17 मिलीमीटर,
  • मुंगेली में 9 मिलीमीटर,
  • पंडरिया में 5 मिलीमीटर
  • दुर्ग के पाटन में 18 मिलीमीटर,
  • गुंडरदेही में 20 मिलीमीटर,
  • डौंडी में 16 मिलीमीटर,
  • बेरला में 18 मिलीमीटर।
error: Content is protected !!