Home Uncategorized मुंबई इंडियंस और आरसीबी का महामुकाबला आज, वानखेड़े स्टेडियम में दिखेगा क्रिकेट...

मुंबई इंडियंस और आरसीबी का महामुकाबला आज, वानखेड़े स्टेडियम में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच

0
110

acn18.com मुंबई। IPL 2024 MI vs RCB: आईपीएल 2024 का 25वां मैच आज गुरुवार 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले 7.00 बजे मैच का टॉस होगा।

IPL 2024 MI vs RCB: हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस जहां चार में से तीन मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में 2 अंक के साथ 8वें स्‍थान पर है। फॉफ डुप्‍लेसिस के नेतृत्‍व वाली आरसीबी 5 में से चार मैच हारकर 2 अंक के साथ नौवें पायदान पर है। आज दोनों टीमें ही मौजूदा सीजन में अपनी स्थिति सुधारने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। ऐसे में आज दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।