CG बोर्ड..12वीं का 81.87% रहा रिजल्ट:98.20% के साथ कांकेर के अखिल सेन बने टॉपर, टॉप-10 में 19 छात्र

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं। 12वीं का रिजल्ट इस बार 81.87 प्रतिशत रहा। 98.20% के साथ कांकेर के अखिल सेन टॉपर बने हैं। परीक्षा में 84.67% छात्राएं पास हुईं। वहीं 78.07 फीसदी छात्र 12वीं में पास हुए हैं।

हायर सेकेंडरी परीक्षा में पास परीक्षार्थियों की कुल संख्या 1 लाख 94 हजार 906 है। 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चली थी। 12वीं कक्षा में 2 लाख 40 हजार 356 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी किया।

12वीं में टॉप-10 में 19 छात्र

रैंक नाम परसेंट जगह
1 अखिल सेन 98.20 कांकेर
2 श्रुति मंगतानी 97.40 मनेंद्रगढ़
3 वैशाली साहू 97.20 बेमेतरा
4 हिमेश यादव 97.00 बलौदाबाजार
4 लुभी साहू 97.00 बलौदाबाजार
5 निशा एक्का 96.80 जशपुर
6 पल्लवी वर्मा 96.60 रायपुर
6 कृतिका यादव 96.60 रायगढ़
7 धनेश्वरी यादव 96.40 रायपुर
7 रुचिका साहू 96.40 रायपुर
8 तरंग अग्रवाल 96.20 रायगढ़
8 सौम्या अग्रवाल 96.20 सक्ती
9 कृति यादव 96.00 रायपुर
9 कृष्ण कुमार पंजवानी 96.00 रायपुर
9 रुचि कल्याणी 96.00 रायपुर
9 खुशी देवांगन 96.00 जांजगीर
10 ग्रेसी साहू 95.80 बालोद
10 ऋतु साहू 95.80 बेमेतरा
10 भूमिका देवांगन 95.80 रायपुर