Home KORBA CG NEWS : पत्रकार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों...

CG NEWS : पत्रकार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की कर ली चोरी

0
79

acn18.com कोरबा : CG NEWS : कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं कुछ ज्यादा बढ़ गई है जहां लगातार चोरियां हो रही है। क्षेत्र के मंडी रोड निवासी पत्रकार अशोक दुबे के घर पर धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपयों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वारदात में कितने का सामान चोरी हुआ है इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है। दरअसल, पत्रकार अपनी बेटी को छोड़ने अहमदाबाद गए हुए हैं इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्नीफर डॉग के माध्यम से चोरों का सुराग तलाशने में जुट गयी है।

error: Content is protected !!