Home KORBA सुलझा गया एसईसीएल कर्मी की हत्या का मामला, पत्नी ने सुपारी देकर...

सुलझा गया एसईसीएल कर्मी की हत्या का मामला, पत्नी ने सुपारी देकर परिचित से कराई थी हत्या

0
370

Acn18.com/दीपका थानांतर्गत गेवरा स्थित एसईसीएल की विभागीय काॅलोनी उर्जानगर में एसईसीएल कर्मी की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा गया है। वारदात के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने मृतक की पत्नी और तुषार सोनी नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी ने ही तुषार सोनी को पति की हत्या कराने 50 हजार की सुपारी दी थी। बताया जा रहा है,कि मृतक शराब के नशे में पत्नी के साथ हमेशा मारपीट करने के साथ ही उसकी बेईजत्ती करता था। यही वजह है,कि उसने पति जगजीवन रात्रे की हत्या की योजना बनाई और तुषार सोनी और उर्फ गोपी को सुपारी दी। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!