Home KORBA नाबालिग प्रेमी जोड़े द्वारा जहर सेवन करने का मामला,अस्पताल में उपचार के...

नाबालिग प्रेमी जोड़े द्वारा जहर सेवन करने का मामला,अस्पताल में उपचार के दौरान नाबालिग लड़की की मौत,बलौदाबाजार भाटापारा की रहने वाली है नाबालिग लड़की

0
181

Acn18.com/अज्ञात कारणों से जिस नाबालिग प्रेमी जोड़े ने जहर का सेवन कर खुदकुशी करने का प्रयास किया था उसमें से नाबालिग लड़की की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उरगा थाना क्षेत्र के सरगबुंदिया रेलवे स्टेशन पर दोनों बेहोशी की हालत में पाए गए थे। डायल 112 के माध्यम से दोनों को मेडिकल काॅलेज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां दोनों का उपचार चल रहा था,इस बीच नाबालिग लकड़ी ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है,कि नाबालिग बलौदाबाजार भाटापारा जिले की निवासी थी जिसका प्रेम प्रसंग बरपाली में रहने वाले नाबालिग लड़के से चल रहा था। लड़की के परिजन अभी कोरबा नहीं पहुंचे है,जिनके यहां पहुंचने पर ही पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!