Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में CAF जवान ने खुद को गोली मारी:नाइट ड्यूटी के दौरान...

छत्तीसगढ़ में CAF जवान ने खुद को गोली मारी:नाइट ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से फायरिंग; बीजापुर जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

0
108

acn18.com बीजापुर / छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में CAF के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जवान ने सुसाइड की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि नाइट ड्यूटी के दौरान जब गोली चली तो कैंप के जवान हड़बड़ा गए और फौरन मौके पर पहुंचे। फिलहाल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम मनोज दिनकर है, जो जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला है। पिछले कुछ महीने से बीजापुर जिले के रामपुरम CAF कैंप में पदस्थ है। कैंप में बुधवार को उसकी नाइट ड्यूटी लगी हुई थी। इसी दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

सुसाइड की कोशिश क्यों की पता नहीं चला

गोली चलने के बाद साथी जवानों ने सबसे पहले कैंप में ही प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद उसे भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। बताया जा रहा है कि, जवान की हालत खतरे से बाहर है। उसने सुसाइड की कोशिश क्यों की, इसकी वजह पता नहीं चली है।