Home Astrology CM साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, धर्मांतरण विधेयक को मिल...

CM साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, धर्मांतरण विधेयक को मिल सकती है मंजूरी

0
77

CM साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, धर्मांतरण विधेयक को मिल सकती है मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 6 बजे विधानसभा भवन में होने जा रही है, जिसमें राज्य सरकार कई अहम मुद्दों पर निर्णय ले सकती है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और नीतिगत मामलों पर चर्चा के साथ-साथ कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा। खास तौर पर धर्मांतरण विधेयक को लेकर आज की कैबिनेट बैठक काफी अहम मानी जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस विधेयक को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है।

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार इस विधेयक को चालू बजट सत्र के दौरान विधानसभा में पेश करने की तैयारी में है। किसी भी विधेयक को विधानसभा में पेश करने से पहले उसे कैबिनेट की मंजूरी मिलना जरूरी होता है। ऐसे में आज की बैठक में धर्मांतरण विधेयक पर अंतिम चर्चा के बाद इसे हरी झंडी मिल सकती है

प्रस्तावित धर्मांतरण विधेयक का उद्देश्य अवैध या जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाओं पर रोक लगाना और इस संबंध में कड़े कानूनी प्रावधान लागू करना है। यदि कैबिनेट से मंजूरी मिलती है तो इसे जल्द ही विधानसभा में पेश किया जाएगा, जहां इस पर चर्चा के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इसके अलावा बैठक में राज्य से जुड़े अन्य प्रशासनिक निर्णयों और विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार किया जा सकता है। कैबिनेट बैठक के बाद सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी

error: Content is protected !!