spot_img

यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, मचा हाहाकार; सीएम धामी ने जताया दुख

Must Read

acn18.com मसूरी: रविवार को मसूरी से देहरादून लौट रही एक रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। मसूरी से पांच किमी पहले बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

सात घायलों को मैक्स पताल ले जाया गया था। जिनमें से दो कि रास्ते में ही मौत हो गई। पांच का इलाज चल रहा है। इनमें से तीन बिल्कुल ठीक है और दो का सिटी स्कैन कराया जा रहा है।

वहीं दो घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत सामान्य बनी है। करीब 20 घायल मसूरी अस्पताल में हैं।

jagran

बताया गया कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसा रविवार दोपहर 12 बजे बाद शेर घंड़ा के पास हुआ। वहीं मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भी हादसे पर दुख व्‍यक्‍त किया है।

jagran

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून-मसूरी हाईवे पर बस के खाई में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन ने त्वरित रूप से राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया है और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ओम शान्ति।

jagran

आइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाला। एसडीएम नंदन कुमार, आइटीबीपी डायरेक्‍टर पीएस डंगवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

jagran

हादसे की जगह दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देहरादून मसूरी हाईवे पर भारी जाम की स्थिति बनी रही।

jagran

बस मेसानिक लॉज बस स्टैंड से देहरादून के लिए चली थी और शेर घड़ी के पास खाई में जा गिरी। बस खाई में गिरने की आवाज सुनते ही स्‍थानीय लोग मदद के लिए खाई में उतरे, लेकिन राहत-बचाव कार्य में उन्‍हें कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

हमारे पुरखों को पता था समय और शिक्षा का महत्व, हमारी सरकार भी उन्हीं के राह पर : भूपेश बघेल

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

इशिका फाउंडेशन ने प्रकृति संरक्षण के लिए किया काम.शारदा विहार विकास समिति के सहयोग से लगाए पौधे

acn18.com कोरबा / पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कोरबा के शारदा विहार क्षेत्र में इशिका फाउंडेशन के द्वारा पौधारोपण...

More Articles Like This

- Advertisement -