Home छत्तीसगढ़ शिकायत वापस लेने के कुछ घंटे बाद भाई ने बहन की हत्या,...

शिकायत वापस लेने के कुछ घंटे बाद भाई ने बहन की हत्या, गांव में सनसनी

0
101

Balod जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत परसुली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक भाई ने अपनी ही बहन पर धारदार कैंची से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय तनीषा सोनकर ने कुछ घंटे पहले ही अपने भाई पोषण सोनकर के खिलाफ मारपीट की शिकायत Deori Police Station में दर्ज कराई थी। पुलिस की समझाइश के बाद युवती ने आवेदन वापस ले लिया था।

बताया जा रहा है कि शिकायत वापस लेने के कुछ ही घंटे बाद आरोपी भाई ने देर रात सोते समय तनीषा पर धारदार कैंची से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर Rajnandgaon Medical College रेफर किया गया। इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भाई पोषण सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं लोगों में आरोपी के खिलाफ भारी नाराजगी देखी जा रही