अम्बिकापुर के मैनपाट वन परिक्षेत्र में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कंडराज क्षेत्र के बरडाढ़ गांव में 14 हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
हाथियों ने चार ग्रामीणों के घरों को तोड़ दिया और घर में रखे अनाज को खा गए। इसके अलावा मक्का और टमाटर की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।
लगातार खतरे को देखते हुए ग्रामीण रातभर जागकर निगरानी कर रहे हैं। वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों को हाथियों से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है।




