Home छत्तीसगढ़ मंदिर के पास खून से सनी बच्ची की लाश मिली, फैली सनसनी

मंदिर के पास खून से सनी बच्ची की लाश मिली, फैली सनसनी

0
171

acn18.com/धमतरी: दानीटोला स्थित शीतला माता मंदिर के पास खून से सनी 7 माह की बच्ची की लाश मिली है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए चीरघर में रखवाया है।

पुलिस के मुताबिक 10 नवंबर को पीएम की कार्रवाई होगी। टीआई राजेश मरई ने बताया कि घटनास्थल के आसपास दुकानों व घरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी फुटेज पुलिस ढूंढ रही है। शाम को एक जगह का फुटेज भी खंगाला गया।

अब आसपास के कैमरों का रिकॉर्ड देखा जाएगा। आशंका है कि अवैध संबंध में नवजात की लाश फेंक दी गई। कोतवाली मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।