Home KORBA मिनीमाता बांगो बांध के 9 गेट खुले, कुल 41080 क्यूसेक पानी छोड़ा...

मिनीमाता बांगो बांध के 9 गेट खुले, कुल 41080 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा,जलस्तर 358.60 मीटर, पिछले 7 घंटे में 7 सेमी नीचे आया

0
8

 

 

 

लगातार बारिश के बाद *मिनीमाता हसदेव बांगो बांध* से पानी का डिस्चार्ज जारी है। प्रशासन ने आज *शाम लगभग 4 बजे तक बांध के कुल 9 गेट* खोल दिए हैं। सभी गेटों की कुल ओपनिंग *6.00 मीटर* है।

 

*कितना पानी आ रहा, कितना जा रहा*

बांध में अभी *16700 क्यूसेक* पानी की आवक हो रही है। इसके विरुद्ध बांध के गेटों से *32080 क्यूसेक* और जल विद्युत संयंत्र से *9000 क्यूसेक* पानी छोड़ा जा रहा है।

 

इस प्रकार बांध से कुल *41080 क्यूसेक* पानी *हसदेव नदी* में डिस्चार्ज किया जा रहा है।

 

*जलस्तर में गिरावट शुरू*

वर्तमान में बांध का जल स्तर *358.60 मीटर* है, जो कुल भराव का *93.65%* है। पिछले *7 घंटे में जलस्तर 7 सेमी नीचे* आया है।

 

प्रशासन के अनुसार जलस्तर के *358.32 मीटर यानी 92%* पर आते ही बांध के गेट बंद कर दिए जाने की संभावना है। उसके बाद बांध में आने वाले पानी को केवल *जल विद्युत संयंत्र* के माध्यम से निकाला जाएगा।

 

*प्रशासन की अपील*

बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।