spot_img

बस्तर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा:11 फरवरी को जगदलपुर में करेंगे आमसभा, CG में भाजपा की सरकार बनाने कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

Must Read

acn18.com जगदलपुर/ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 फरवरी को छ्त्तीसगढ़ के बस्तर आएंगे। वे जगदलपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इसके अलावा कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। जेपी नड्डा के बस्तर प्रवास को लेकर भाजपा पार्टी स्तर पर तैयारियों में जुट गई है।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस, भाजपा समेत राजनीतिक दल प्रदेश में अपनी सरकार बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेता CG के विभिन्न मुख्य विधानसभा क्षेत्रों का दौरा भी कर रहे हैं। राजनीतिक दृष्टि से अगर देखा जाए तो कोई भी राजनीतिक पार्टी बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों को जीत जाए तो सत्ता का रास्ता आसान होता है। इसलिए सभी पार्टी बस्तर पर ज्यादा फोकस कर रही है।

भाजपा नेताओं ने बैठक की।
भाजपा नेताओं ने बैठक की।

जगह का नहीं हुआ चयन

पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, जेपी नड्डा की आयोजित होने वाली सभा के लिए स्थल का चयन अभी तय नहीं किया गया है। जगह तय करने के लिए पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद लालबाग मैदान और रेलवे मैदान पहुंच कर मुआयना किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा किस स्थल में होगी, यह अभी तय नहीं हो पाया है। प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद सभा स्थल का चयन फाइनल किया जाएगा।

यह भी जानिए

छत्तीसगढ़ में बस्तर का राजनीतिक इतिहास काफी दिलचस्प रहा है। एक समय में यहां भाजपा के बलिराम कश्यप और कांग्रेस के महेंद्र कर्मा इन दोनों दिग्गज नेताओं का बड़ा नाम था। हालांकि, इन दोनों के निधन के बाद अब इलाके में कवासी लखमा का दबदबा भी देखने को मिलता है। साल 2011 में बलिराम कश्यप की मौत के बाद बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यही वजह है कि कभी बस्तर की 12 विधानसभा सीटों में लगभग 10 सीटों पर अपनी पकड़ बनाने वाली भाजपा का अब सूपड़ा साफ हो गया है। इसी वजह से अब राष्ट्रीय स्तर के भाजपा नेताओं को बस्तर में चिंतन शिविर भी करना पड़ा था।

स्थल का चयन करने गए नेता।
स्थल का चयन करने गए नेता।

इधर बस्तर को महेंद्र कर्मा का गढ़ भी कहा जाता था। बलिराम कश्यप के साथ महेंद्र कर्मा एक ऐसे नेता थे जिनकी पकड़ इलाके में काफी बजबूत थी। हालांकि, उस समय भी कांग्रेस को चुनाव में काफी उतार-चढ़ाव देखना पड़ा था। साल 2008 के विधानसभा चुनाव में दंतेवाड़ा विधानसभा सीट से भाजपा ने महेंद्र कर्मा के सामने भीमा मंडावी को उतारा था। भीमा ने चुनाव जीत कर सीट अपने कब्जे में कर ली थी। वर्तमान में महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा इसी सीट से MLA है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

हिना खान की चोट वाली तस्वीर वायरल, फैंस हो गए परेशान, जानिए क्या है सच

फेमस एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बेहद व्यस्त हैं। उन्होंने अपने फैंस के लिए सोशल...

More Articles Like This

- Advertisement -