Home KORBA मां सर्वमंगला के दरबार पहुंची भाजपा की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी,पूजा पाठ कर...

मां सर्वमंगला के दरबार पहुंची भाजपा की कोरबा लोकसभा प्रत्याशी,पूजा पाठ कर चुनाव अभियान का किया शंखनाद.देखिए वीडियो

0
64
vlcsnap 2024 03 04 11h37m55s981

Acn18.com कोरबा/ कोरबा लोकसभा सीट का भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पूर्व सांसद सरोज पांडेय ने आम जनता के बीच जाना शुरु कर दिया है। रविवार को वो कोरबा पहुंची जहां उन्होंने अपने लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन किया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने एनटीपीसी में राशि विश्राम किया। इधर सोमवार की सुबह सुबह कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी मां सर्वमंगला के दरबार पहुंची और माता की पूजा अर्चना की। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका शाॅल व श्रीफल से स्वागत भी किया। माता के दर्शन करने के बाद कोरबा संसदीय सीट की भाजपा प्रत्याशी ने अपने चुनावी अभियान का शंखनाद कर दिया है।