Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव के दौरान कोरबा में भाजपा ने एतिहासिक प्रदर्शन किया है। महापौर की सीट पर कब्जा करने के साथ ही 45 वार्ड में भाजपा प्रत्याशी जीतकर नगर निगम पहुंचे है। साकेत की सत्ता हथियाने के बाद भाजपा ने आईटी कॉलेज से विजयी जुलूस निकाला,जिसमें बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।




