पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा नेता और उसके भाई पर हमला,पुलिस ने दो सगे भाईयों को किया गिरफ्तार,कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा गया जेल

0
48

acn18.com जांजगीर / जांजगीर जिले की कोतवाली पुलिस ने उन दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है,जिन्होंने शराब के नशे में भाजपा नेता और उसके भाई पर चाकू से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए,थे जिन्हें आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया।

acn jjj

पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा नेता और उसके भाई को चाकू से गोदने वाले दो सगे भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिटी कोतवाली थानांतर्गत पिछले दिनों यह घटना सामने आई थी,जहां सोनू और राजू बजाज ने शराब के नशे में धुत्त होकर भाजपा आईटी सेल के संयोजक संतोष साहू और योगेश साहू को चाकू से गोदकर लहुलुहान कर दिया था। गंभीर जख्म लगने के कारण दोनों को बिलासपुर आपोलो में भर्ती किया गया।

acn chaku 1



पुलिस ने बताया,कि इस मामले में और भी आरोपियों की संलिप्तता हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है,जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे,उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।