Home Uncategorized राहुल गांधी का अनोखा अंदाज, आदिवासी महिलाओं को महुआ बीनता देख मिलने...

राहुल गांधी का अनोखा अंदाज, आदिवासी महिलाओं को महुआ बीनता देख मिलने पहुंचे और ख़ुद भी बीनने लगे 

0
97

acn18.com उमरिया।: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शहडोल से लौटने के क्रम में महुआ बीनने वाली आदिवासी महिलाओं से मुलाकात की। हालांकि यह राहुल गांधी के तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था बल्कि आदिवासी महिलाओं को महुआ बीनता देख वे ख़ुद रुक गए और उनसे मिलने पहुंच गए।

राहुल गांधी शहडोल से लौटते समय जब उमरिया से गुजर रहे थे तब उन्हें कुछ महिलाएं महुआ बीनते हुए दिखाई दीं। महिलाओं को महुआ बीनता देख राहुल गांधी ने अपना काफिला रोक दिया और महिलाओं से चर्चा करने पहुंच गए। इस दौरान कांग्रेस नेता ने ख़ुद महिलाओं के साथ महुआ भी बीना। महिलाओं से चर्चा करने के बाद राहुल गांधी ने महिलाओं के साथ तस्वीर भी खिंचाई और फिर वहां से लौट गए।

राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर आए थे। कांग्रेस नेता ने सिवनी और शहडोल में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। इसके बाद पहले से तय कार्यक्रम के तहत उन्हें सोमवार शाम को ही दिल्ली वापस लौटना था लेकिन खराब मौसम के चलते उन्हें शहडोल में ही रात बितानी पड़ी। शहडोल के सूर्या होटल में राहुल गांधी के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद राहुल मंगलवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

error: Content is protected !!