spot_img

2023 में बनेगी भाजपा सरकार वरना राजनीति छोड़ेंगे ननकीराम

Must Read

कुछ लोगों के पार्टी छोड़ने से पड़ता है थोड़ा प्रभाव

- Advertisement -

2023 में छत्तीसगढ़ में बनेगी भाजपा की सरकार, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का दावा

छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और वर्तमान में रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक ननकीराम कमर को भरोसा है कि वर्ष 2023 में निश्चित रूप से पार्टी अपनी सरकार बनाएगी। इसके पीछे कई समीकरण काम कर रहे हैं। गोढ़ी गाव में जनता की समस्या जानने के लिए पहुंचे लड़की राम कंवर ने मीडिया कर्मियों के सवाल पर यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव इस वर्ष के अंतिम समय में होने वाले हैं। इसके लिए प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। सभी राजनीतिक दल एक्शन मोड में आ गए हैं। इसके बीच मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ मैं पिछले कई दशक से भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में सक्रिय ननकीराम कंवर ने दावा किया है कि वर्ष 2023 के चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी। ऐसा नहीं हुआ तो वे राजनीति छोड़ देंगे।
छत्तीसगढ़ में भाजपा के इक्का-दुक्का नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर ननकीराम कंवर ने इतना जरूर कहा कि ऐसा होने पर कुछ असर तो होता है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। पूर्व में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थिति से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए ननकीराम कंवर ने बताया कि उनके लिए अपना क्षेत्र और वहां से जुड़ी समस्याएं प्राथमिकता का विषय है, उद्घाटन तो होते रहते हैं। याद रहे अविभाजित मध्यप्रदेश के दौरान ननकीराम कंवर ने पहला चुनाव वर्ष 1972 में जीता था और तब से उनका राजनीतिक सफर जारी है। राजनीति के दशक में ननकीराम को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार के कई विभागों में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली और उन्हें बेहतर काम करने का अवसर प्राप्त हुआ

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लोगों से 66 लीटर महुआ शराब जब्त,कोरबा आबकारी विभाग की कार्रवाई

Acn18.com/आबकारी विभाग की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि धवईंपुर और ग्राम पोड़ी में अवैध महुआ शराब...

More Articles Like This

- Advertisement -