Home छत्तीसगढ़ भाजपा-कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी ने मंदिरों में टेका मत्था, फिर डाला वोट,...

भाजपा-कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी ने मंदिरों में टेका मत्था, फिर डाला वोट, दीप्ति दुबे ने किया जीत का दावा, मीनल चौबे ने कहा- शहर की जनता कमल खिलाने तैयार

0
172

acn18.com  रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी मतदान किया. मतदान से पहले मीनल ने महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. वहीं दीप्ति ने हनुमान मंदिर में मत्था टेका. लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने कहा, इस हनुमान मंदिर से घर का नाता है. हमारे परिवार की आस्था है. आज बेहद महत्वपूर्ण दिन है. भगवान की शरण में आई हूं.

किन मुद्दों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगी? इस सवाल पर दीप्ति दुबे ने कहा, रायपुर शहर में पिछले एक साल से अपराध बढ़ गया है. रायपुर चाकूपुर बन गया है. महिलाएं सुरक्षित नहीं है. यातायात व्यवस्थित नहीं है. पूरे शहर में सरकार के संरक्षण में अवैध प्लॉटिंग का खेल चल रहा है. रायपुर को एक आदर्श और विकसित शहर बनाना है. इन सब मुद्दों को लेकर आज मताधिकार का उपयोग किया हूं.

दीप्ति दुबे ने मतदाताओं से की मतदान करने की अपील

उन्होंने कहा, पूरे जनसंपर्क के दौरान आम जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है. सभी ने कांग्रेस को जिताने का ठाना है इसलिए पूरा विश्वास है कि इस चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी. उन्होंने आम जनता से अपील की है कि लोकतंत्र के महापर्व में मतदान जरूर करें. आपका एक-एक वोट शहर के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिलेगा : प्रमोद दुबे

कांग्रेस महापौर प्रत्याशी के पति पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि आम जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिलेगा. मेरे कार्यकाल का दिन सभी ने देखा है इसीलिए एक बार फिर जनता ने मन बना लिया है. दीप्ति प्रमोद दुबे को एक नंबर पर बटन दबाकर जिताएंगे.

अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा : मीनल चौबे

मतदान को लेकर मीनल चौबे ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में कहा कि जनता में आज मतदान को लेकर भारी उत्साह है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा. आज शहर की जनता कमल खिलाने के लिए तैयार बैठी है. ये अभूतपूर्व उत्साह उसी का कारण है. उन्होंने कहा, देश में प्रजातंत्र है. मतदान का लोगों में उत्साह है. यदि ईवीएम खराबी वाली बात आती है तो मैं अंदर जाकर देखकर जरूर इस पर ध्यान दूंगी.

 

error: Content is protected !!