Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर: मंदिर चौक पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर, ठेले से जा...

बिलासपुर: मंदिर चौक पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर, ठेले से जा भिड़ी एक कार, ठेला संचालक घायल

0
37

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित मंदिर चौक में दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ठेले से जा टकराई। हादसे में ठेला संचालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

घटना के बाद तीनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत हुई, जिसके बाद उन्होंने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया। किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई और न ही कोई कानूनी कार्रवाई की गई।

हादसे के चलते कुछ देर के लिए मंदिर चौक पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

error: Content is protected !!