Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर: मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाला ढाबा संचालक गिरफ्तार, तलवार...

बिलासपुर: मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाला ढाबा संचालक गिरफ्तार, तलवार भी जब्त

0
31

बिलासपुर। सकरी थाना पुलिस ने मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी ढाबा संचालक हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तलवार भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रेलर चालकों के साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं, उसने उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया था।

घटना की शिकायत मिलने के बाद सकरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तलवार भी जब्त की गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!