Home छत्तीसगढ़ Bilaspur Breaking: युवक से मारपीट कर जबरन ले जाने के मामले में...

Bilaspur Breaking: युवक से मारपीट कर जबरन ले जाने के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

0
5

बिलासपुर। युवक से मारपीट कर उसे जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने के मामले में तारबाहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोई एंथोनी और जितेन्द्र छाबड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, तारबाहर थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसे जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी।

पहले दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने पूर्व में रमजान अली उर्फ गामा और प्रिंस रजक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं घटना के बाद से जोई एंथोनी और जितेन्द्र छाबड़ा फरार चल रहे थे।

पुलिस ने लगातार आरोपियों की तलाश करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।