बिलासपुर। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर चलती कार की सनरूफ से स्टंटबाजी करना चालक को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो के आधार पर चकरभाठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रेटा कार (CG-10-BE-4400) को जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी चालक ने हाईवे पर खतरनाक स्टंट कर अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में डाली थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त किया और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।





