Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर ब्रेकिंग: पटवारियों ने प्रशासन को दिया हड़ताल का अल्टीमेटम, पदोन्नति और...

बिलासपुर ब्रेकिंग: पटवारियों ने प्रशासन को दिया हड़ताल का अल्टीमेटम, पदोन्नति और वेतनमान की मांग को लेकर नाराजगी

0
4

बिलासपुर। जिले के पटवारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को हड़ताल की चेतावनी दी है। पटवारियों ने पदोन्नति, समयमान वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे कभी भी काम बंद कर आंदोलन शुरू कर सकते हैं।

पटवारियों ने बढ़ते कार्यभार और विभागीय दबाव को लेकर भी अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखी हैं। उनका कहना है कि सीमित संसाधनों के बीच लगातार बढ़ते काम के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के दौरान नक्शा बंटांकन कार्य रोकने की मांग

पटवारियों ने बारिश के मौसम को देखते हुए नक्शा बंटांकन कार्य को फिलहाल स्थगित करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि लगातार बारिश के बीच मैदानी स्तर पर काम करना कठिन हो रहा है और इससे कई तरह की व्यावहारिक समस्याएं सामने आ रही हैं।

मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

पटवारियों ने प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो वे मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाएंगे।