Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर ब्रेकिंग : लोहर्सी गांव में 20 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी,...

बिलासपुर ब्रेकिंग : लोहर्सी गांव में 20 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

0
10

बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहर्सी में एक 20 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार युवती का शव घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि सुबह जब परिजन खेत से वापस घर लौटे तो उन्होंने युवती को इस हालत में देखा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल बन गया।पचपेड़ी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।