
कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डीडीएम रोड पर आरकेटीसी कंपनी का कैप है जहाँ कर्मचारी काम करते हैं गुरुवार की दोपहर कंपनी के कैंप में जमकर मारपीट की घटना सामने आई
। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले लोगों को थाना ले आई
पुलिस ने इस मामले में जुर्म दर्ज कर जांच कार्यवाही करने की बात कही है
आरकेटीसी कंपनी के कैंप में काम करने वाले सुपरवाइजर राजा पांडे के साथ उसी की कंपनी में काम करने वाले चालक सोनू साहू और उसके दो दोस्तों ने बेसबॉल चूड़ा और हाथ मुक्के से जमकर पिटाई कर दी इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।
बताया जा रहा है कि सोनू साहू ट्रेलर वाहन का चालक है और सुपरवाइजर राजा पांडे ने उससे वाहन को साइड में करने के लिए कहा इस दौरान दोनों के बीच कहां सुनी हो गई और विवाद बढ़ गया विवाद इतना बढ़ गया कि चालक सोनू साहू ने फोन कर अपने दो दोस्तों को बुलाया राजा पांडे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया ।मारपीट के दौरान कर्मचारी समझा रहे थे लेकिन उसके बावजूद मारपीट करने वाले युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आये और सुपरवाइजर की जमकर पिटाई कर दी
मारपीट की घटना के बाद पुलिस दोनों ही पक्ष को पकड़कर कोतवाली थाना लाई और शिकायत के बाद आगे की कार्यवाही शुरू की।
इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मारपीट की शिकायत सामने आई है शिकायत के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।




