Home छत्तीसगढ़ सेंदरी में बाइक सवारों ने दो युवकों पर किया चाकू से हमला,...

सेंदरी में बाइक सवारों ने दो युवकों पर किया चाकू से हमला, एक गंभीर रायपुर रेफर

0
33

बिलासपुर। शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी बस स्टॉप के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात में दोनों घायल हुए हैं, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहले अंकित बघेल पर चाकू से हमला किया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी दिले केंवट पर भी चाकू से वार कर दिया गया।

गंभीर हालत में रायपुर रेफर

चाकू के हमले में घायल दिले केंवट की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं अंकित बघेल का इलाज बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस बाइक सवार आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

फिलहाल चाकूबाजी की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!