Home Uncategorized बड़ी सफलता : भोपाल ED ने महादेव सट्टा ऐप के मेन ऑपरेटर...

बड़ी सफलता : भोपाल ED ने महादेव सट्टा ऐप के मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा को किया गिरफ्तार, जल्द खुलेगा कच्चा चिट्ठा

0
62

acn18.com रायपुर। महादेव सट्टा ऐप को लेकर प्रदेश में पुलिस से लेकर अधिकारी सट्टा ऐप से जुड़े लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।इसी बीच भोपाल ED ने महादेव सट्टा ऐप के मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा को भोपाल मे गिरफ्तार किया है।

भोपाल ईडी तलरेजा को आज रायपुर ईडी को सौंप सकती हैं।  बता दें कि, रायपुर ईडी को तलरेजा और रतनलाल जैन के पास से शुभम सोनी के साथ करोड़ों रुपयों का ट्रांसजेक्शन का रिकॉर्ड मिला था। इसके बाद से ही ईडी दोनों की तलाश कर रही थी। भोपाल ईडी तलरेजा को आज रायपुर ईडी को सौंपेगी वहीं रतनलाल जैन फरारअब तक फरार है ।