रायपुर। 79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने यात्रा सुविधा बढ़ाई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल स्थित भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।
30 सितंबर के बजाय 20 सितंबर से सुविधा
रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इस अस्थायी ठहराव को तय तारीख से 10 दिन पहले शुरू करने का फैसला किया है। पहले यह व्यवस्था 30 सितंबर से लागू होनी थी। अब यात्रियों को 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक इसका लाभ मिलेगा।









