Acn18 Com.भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कोयला लेवी घोटाले से जुड़े कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की संपत्ति पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भिलाई के जुनवानी स्थित सूर्या रेजिडेंसी में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा एक मकान आयकर विभाग ने सील कर दिया है। खास बात यह है कि मकान की रजिस्ट्री मनीष उपाध्याय के नाम पर कराई गई थी।
मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ढोल-नगाड़ों के साथ सूर्या रेजिडेंसी पहुंची। टीम ने मौके पर मुनादी कराई और इसके बाद संबंधित मकान को सील कर दिया।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार और पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कोयला लेवी घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई है।
मकान सील किए जाने के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई। आयकर विभाग की इस कार्रवाई को सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्तियों के खिलाफ की गई अहम कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।
अब इस कार्रवाई के बाद जांच में आगे क्या सामने आता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।









