Home Uncategorized छुई खदान धसने से बड़ा हादसा, मिट्टी निकालने गए एक युवक की...

छुई खदान धसने से बड़ा हादसा, मिट्टी निकालने गए एक युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर 

0
107

acn18.com सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के छुई खदान में बड़ा हादसा हुआ है। यहां छुही मिट्टी खदान धसने से महिला सहित दो लोग खदान के अंदर फस गए, जिसकी सुचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकाला, जिसमे युवक की मौत हो गई वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका ओडगी अस्पताल में इलाज जारी है। घटना ओडगी ब्लॉक के लांजीत गांव की है।

WhatsApp Image 2024 03 22 at 2.04.40 PM

जानकारी के मुताबिक 10 लोग छुई मिट्टी लेने खदान में आये हुए थे, तभी खदान धस गया और एक महिला व एक युवक इसकी चपेट में आ गए। इधर, जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मौके पर पहुंचे और दबे ग्रामीणों को निकालने रेस्क्यू शुरू किया गया। पुलिस भी हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर युवक व महिला को निकाला। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान युवक के मौत की पुष्टि की। वहीं, घटना में घायल महिला का इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Image 2024 03 22 at 2.05.29 PM

 बता दें कि क्षेत्र में लगातार अवैध कोयला और छुई मिट्टी की खुदाई की जा रही है। आये दिन इन खदानों में ग्रामीण मिट्टी और कोयला ले जाने के लिए एकत्र होते है। और हादसे का शिकार होते है।

error: Content is protected !!