Home छत्तीसगढ़ धमतरी में दोपहर के समय पशुओं से काम कराने पर प्रतिबंध

धमतरी में दोपहर के समय पशुओं से काम कराने पर प्रतिबंध

0
5

धमतरी। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के तहत दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक पशुओं से किसी भी प्रकार का कार्य कराने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार इस अवधि में बैलगाड़ी, भैंसा गाड़ी, टांगा सहित पशुओं द्वारा संचालित सभी प्रकार के वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी।

जिला प्रशासन ने कहा है कि तेज गर्मी के कारण पशुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पशु क्रूरता रोकने और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने लोगों से आदेश का पालन करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।