Home KORBA बालको साहू समाज ने किया परसाखोला में वनभोज का आयोजन

बालको साहू समाज ने किया परसाखोला में वनभोज का आयोजन

0
139

Acn18.com/प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बालको साहू समाज द्वारा परसाखोला में वनभोज का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत साहू समाज की कुलदेवी ,भक्त शिरोमणि माता कर्मा की आरती के साथ हुआ। तत्पश्चात अलग अलग वर्गों में मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जैसे बाल रेस, कुर्सी दौड़, बाल को टोकरी में डालना एवं कपल गेम , सभी स्वजातीय जनों ने खेल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व आनंद के पल बटोरे। खेल पश्चात सभी खेल में विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों द्वारा पुरस्कृत किया गया। संबोधन की कड़ी में समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री डीएन साहूजी ने कहा कि सामाजिक एकता ही हमारी पहचान है इसे भावी पीढ़ी बनाए रखें। भारी संख्या में उपस्थित सभी सदस्यों ने वनभोज एवं प्रकृति की खूबसूरती का जी भरकर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अमरदास साहू, महासचिव डिकेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष शशिकांत साहू, उपाध्यक्ष टिकेंद साहू, उपमहासचिव खोमलाल साहू, लीलाकांत साहू, इंद्रजीत साहू, दौलतराम साहू, कलेशराम साहू, झब्बूलाल साहू, रामयश साहू, भूषण साहू, दिलीप साहू, शरद साहू ,लक्ष्मी साहू, कृष्णा साहू, अनिता साहू, दिनेश्वरी साहू, डामिन साहू, गरिमा साहू, हिमानी साहू, पूजा साहू, कविता साहू, साक्षी साहू, ऊषा साहू, रितु, खोमेश्वरी साहू, अर्चना साहू, प्रियंका, सुचिता , वोसंत साहू, जगदीश साहू , सुदामा साहू, नवीन साहू, रेवाशंकर साहू, राजशेखर साहू, ईश्वरचंद साहू, आशाराम साहू, शंभूराम साहू, जितेंद्र साहू, वंदना साहू, छाया साहू , वर्षा साहू , दिलेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारीगण, सदस्यगण एवं बच्चे उपस्थित रहें। समाज के वरिष्ठजनों ने वनभोज कार्यक्रम की खूब सराहना की। कार्यक्रम का आभार प्रकट शशिकांत साहू कोषाध्यक्ष ने किया।

error: Content is protected !!