Home छत्तीसगढ़ बाबा गुरू घासीदास ने सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया...

बाबा गुरू घासीदास ने सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया : CM विष्णुदेव साय

0
144

acn18.com/  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होनें कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। लोगों को मानवीय गुणों के विकास का रास्ता दिखाया और नैतिक मूल्यों की पुनर्स्थापना की।

सीएम साय का X पोस्ट – “मनखे-मनखे एक समान” के महान विचार से समाज में समरसता और समानता की अलख जगाने वाले सतनाम पंथ के प्रवर्तक, संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। समस्त प्रदेशवासियो को इस पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं!

error: Content is protected !!