spot_img

25 प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड अभी भी नहीं बने, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का लिया साथ

Must Read

Acn18.com/हजारों कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद कोरबा जिले में आयुष्मान कार्ड के लिए प्रशासन ने महा अभियान चलाया। अगले 15 दिन के भीतर शेष बचे हुए 25% लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य के साथ काम किया जाना है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से हर परिवार को विभिन्न बीमारियों के मामले में पांच लाख रुपए तक के निशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त होगी।

- Advertisement -

भारत सरकार ने देश भर में अपने नागरिकों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें श्रेणीकरण के आधार पर बीमारियों को शामिल करते हुए उनके इलाज की व्यवस्था निर्धारित की गई है। इस दृष्टिकोण से आयुष्मान कार्ड को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कोरबा जिले के सीएमएचओ डॉ एसएन केसरी ने बताया कि 11 लाख 50 हजार सदस्य के कारण कोरबा जिले में बनाए जाने हैं। अब तक 75% मामलों में यह काम हो चुका है और शेष मात्रा के लिए इस अभियान पर काम हो रहा है।

बताया गया कि कर्मियों की हड़ताल से असर पड़ा है लेकिन इसके लिए कई प्रकार के वैकल्पिक व्यवस्था प्रशासन के निर्देश पर कराई गई हैं।

उम्मीद की जा रही है एक पखवाड़े तक संचालित किए जाने वाले विशेष कार्यक्रम से कोरबा जिले में सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएंगे और इसके माध्यम से वे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

‘बाइकर्स ऑफ’ गैंग पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, हाईवे पर खतरनाक स्टंटबाजी करने वालों पर ₹37,000 का जुर्माना

जशपुर। मयाली से लगे एनएच-43 हाईवे पर खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे ‘बाइकर्स ऑफ जशपुर’ गैंग पर पुलिस ने बड़ी...

More Articles Like This

- Advertisement -