Home Astrology गला दबाकर हत्या की कोशिश, वापस मांगने गया था कर्ज का पैसा

गला दबाकर हत्या की कोशिश, वापस मांगने गया था कर्ज का पैसा

0
107

गला दबाकर हत्या की कोशिश
वापस मांगने गया था कर्ज का पैसाScreenshot 20260104 130915 Gallery

सक्ति जिले के जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मल्दा में पैसे के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगा है।

पीड़ित परमेश्वर प्रसाद कश्यप का आरोप है कि दिनांक 2 जनवरी 2026 की शाम अपने 4 हजार रुपये वापस मांगने आरोपी रामकीर्तन कश्यप के पास गया था। इसी दौरान आरोपी ने खाने-पीने की बात कहते हुए अचानक परमेश्वर प्रसाद का गला दबा दिया, जिससे उनकी आवाज बंद हो गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं।वही आरोपी रामकीर्तन कश्यप का कहना है की मै खुलेआम दारू बेचता हूँ और हर महीना हसौद थाना वालों को कमीशन देता हूँ मेरा तुम कुछ नहीं कर सकते

पीड़ित का इलाज फिलहाल जैजैपुर स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पीड़ित का कहना है कि गला दबाए जाने के कारण उन्हें बोलने में काफी तकलीफ हो रही है।

 

इस मामले को लेकर पीड़ित ने हसौद थाना में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन आरोप है कि अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार दहशत में है और न्याय की गुहार लगा रहा है।

अब सवाल यह है कि क्या पुलिस इस गंभीर मामले में जल्द कार्रवाई करेगी या पीड़ित को न्याय के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

error: Content is protected !!