Home KORBA बस्ती की जमीन हड़पने का किया जा रहा है प्रयास ,बस्ती के लोगों...

बस्ती की जमीन हड़पने का किया जा रहा है प्रयास ,बस्ती के लोगों ने कहा कि किसी को यहां नहीं रखने देंगे पाँव, देखिए वीडियो

0
3

Screenshot 2026 06 23 15 24 46 92 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

 

हजारों लोगों को शरण देने वाली पूरी बस्ती के लोग उस समय भय मिश्रित आक्रोश में आ गए जब राजस्व विभाग का हमला नाप जोख करने आ धमका

बस्ती के लोगों ने इसका प्रतिकार किया और कहा की सरकारी जमीन पर घर बनाकर वे कई दशक से यहां रह रहे हैं अब नक्शा खसरा में हेरा फेरी कर कुछ लोग बस्ती पर कब्जा करना चाहते हैं जिसका हम विरोध करते रहेंगे

छत्तीसगढ़ के कोरबा का हृदय स्थल ट्रांसपोर्ट नगर अपने आसपास अनेक स्लम बस्तियों को निर्मित होते और यहां वर्षों से लोगों को रहते देखा है। कोई 25 साल तो कोई 50 साल से कुआं भट्ठा नामक मोहल्ले में अपना आशियाना बनाकर सपरिवार निवास करता है मंगलवार की सुबह कुछ लोग बिलासपुर से राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ यहां पहुंचे और नपाई शुरू कर दी। इनकी इस हरकत की जानकारी पूरी बस्ती में देखते ही देखते फैल गई और लोगों ने प्रतिकार करना शुरू कर दिया  यहां बरसों से रह रहे जाकिर ने बताया खदान के लिए यह जमीन एसईसीएल ने अधिग्रहित कर ली थी बाद में इसे भू स्वामियों को वापस भी किया गया इसी का लाभ उठाकर कुछ लोग सरकारी जमीन को राजस्व के कागजातों में हेरा फेरी कर अन्य जमीन को कब्जे में लेना चाहते हैं

 

बस्ती के एक युवक कमलेश साहनी ने बताया की खसरा क्रमांक 188 ख को 188 का बताकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है

कमलेश ने बताया इस जमीन पर वे लोग पिछले तीन दशक से घर बनाकर रह रहे हैं उन्हें सरकार से पत्ता मिल गया है नगर निगम सारी सुविधाएं प्रदान कर रही है बावजूद इसके जमीन के कारोबारी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं

 

उम्र के चौथे पड़ाव पर पहुंचे देवी प्रसाद शर्मा कहते हैं की न जाने कहां-कहां से लोग आते हैं और अपनी जमीन बता कर बस्ती पर कब्जा कर लेने की धमकी देते हैं। देवी प्रसाद बताते हैं कि यह जमीन सरकारी है लेकिन कागजात में हेरा फेरी कर लोग बस्ती के लोगों को उनके घर से बेदखल कर देना चाहते हैं  क्षेत्र के पार्षद पति और पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह भी कुआं भट्ट पहुंच गए और उन्होंने सर्वे किए जाने का विरोध किया उन्होंने भी बताया की सरकारी जमीन पर बसी बस्ती को हटाकर उस पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोग खेल खेल रहे हैं लेकिन उन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा

 

कुआं भट्टा बस्ती के लोग किसी के भी अपनी जमीन बताने के बहाने आ धमकने से परेशान हो चले हैं। बस्ती के लोगों ने स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है कि वह फर्जी दस्तावेजों के सहारे उनका आशियाना उजाड़ देने के लिए व्याकुल लोगों से उनकी रक्षा करें