Home KORBA अमरिक सिंह बने भारतीय श्रम सहकारी समिती के जिला को ऑर्डिनेटर

अमरिक सिंह बने भारतीय श्रम सहकारी समिती के जिला को ऑर्डिनेटर

0
168

कोरबा के कुसमुडा क्षेत्र में एक पत्रकार के रुप में पिछले लंबे समय से सेवाएं दे रहे अमरिक सिंह को एक नई जिम्मेदारी मिली है। शिक्षा,प्रशिक्षण और रोजगार के क्षेत्र मे युवकों को प्रोत्साहित करने वाली संस्था भारतीय श्रम सहकारी समिती मर्यादित नई दिल्ली ने अमरिक सिंह को कोरबा जिले का ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। इतना ही नहीं उन्हें संभाग के सभी जिलों में प्रभारी अध्यक्ष की नियुक्ति का अधिकार भी दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें भारतीय सहकारी सोसायटी नई दिल्ली द्वारा भारतीय गुणवत्ता परिषद् द्वारा दी जा रही निःशुल्क प्रशिक्षण का अधिकार दिया गया है। संभाग में सहकारिता के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले इसकी ओर निरंतर ध्यान दिए जाने की अपेक्षा उनसे की गई है।

error: Content is protected !!