Home छत्तीसगढ़ अंबेडकर विवाद- INDIA ब्लॉक का आज फिर प्रदर्शन:प्रियंका शामिल, राहुल नहीं दिखे;...

अंबेडकर विवाद- INDIA ब्लॉक का आज फिर प्रदर्शन:प्रियंका शामिल, राहुल नहीं दिखे; लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

0
75

aqcn18.com/ संसद के शीतकालीन सत्र का शुक्रवार को आखिरी दिन है। लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में दोपहर 12 बजे कार्यवाही शुरू होगी।

उधर अंबेडकर विवाद पर विपक्ष ने आज फिर संसद के बाहर प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने विजय चौक से संसद भवन तक मार्च निकाला। प्रियंका गांधी इसमें शामिल हुईं। राहुल आज नहीं दिखे।

राहुल गांधी के खिलाफ 19 दिसंबर को FIR हुई थी। दरअसल मकर गेट पर पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी। ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी और फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। दोनों नेताओं के सिर में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया।

दोनों सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया था। बीजेपी ने राहुल के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकाने, धक्का देने के आरोप समेत BNS की 7 धाराओं में पुलिस को शिकायत दी थी। हालांकि, पुलिस ने धारा- 109 (हत्या की कोशिश) हटाकर सिर्फ 6 धाराओं में FIR में दर्ज की है।