Home Uncategorized 54 करोड़ की सड़क परियोजना में बाल श्रम का आरोप, PWD की...

54 करोड़ की सड़क परियोजना में बाल श्रम का आरोप, PWD की निगरानी पर सवाल. Video

0
6

Acn18. Com.सक्ती भरत सिंह चौहान

सक्ती जिले में 54 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना में बाल श्रम कराए जाने का गंभीर आरोप लगा है। मामला सक्ती-मालखरौदा-छपोरा मार्ग का है, जहां मिशन चौक से कलमी के बीच नाली निर्माण में कथित तौर पर नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है। आरोप ठेकेदार पर है, लेकिन सवाल PWD की निगरानी व्यवस्था पर भी उठ रहे हैं।

तस्वीरों में निर्माण कार्य के दौरान छोटे बच्चे काम करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार उनसे मजदूरी करा रहा है। करोड़ों की परियोजना में अगर बाल श्रम हो रहा है, तो निर्माण एजेंसी और निगरानी करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी भी सवालों के घेरे में है।

स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल PWD का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब जांच कर कार्रवाई करता है।

54 करोड़ की सड़क परियोजना में बच्चों से मजदूरी कराने का आरोप आखिर कितना सही है? इसका जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।

 

error: Content is protected !!