Home छत्तीसगढ़ पत्नी की हत्या कर दीवान में छिपाई लाश:बदबू आने लगी तो पुलिस...

पत्नी की हत्या कर दीवान में छिपाई लाश:बदबू आने लगी तो पुलिस के पास गया पति; बोला-मेरी बीवी को किसी ने मार दिया

0
125

Acn18.com/रायपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर में रखे दीवान(पलंग) में छिपा दिया। मगर एक दिन बाद बदबू काफी तेज आने लगी। जिसके बाद उसने पुलिस को जाकर झूठी कहानी सुनाई। कहा-मेरी पत्नी को किसी ने मार दिया है। इसके बाद जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरा राज खुल गया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

लालपुर इलाके में पटवारी ऑफिस के पास कीर्तन साहू अपनी पत्नी बबीता साहू के साथ रहता था। कीर्तन और बबीता की यह दूसरी शादी थी। कीर्तन ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। वहीं बबीता ने भी अपने पति को छोड़ दिया था। इसके बाद से दोनों साथ में रह रहे थे।

बच्चे अलग रहते हैं

बताया गया है कि दोनों के बच्चे भी हैं, लेकिन वो अलग रहते हैं। शुक्रवार देर शाम को कीर्तन पुलिस के पास पहुंचा था। वहां उसने कहा कि साहब मैं कहीं गया था। वापस लौटने पर घर में काफी बदबू आ रही थी। दीवान खोलकर देखने पर पता चला कि मेरी पत्नी की लाश है उसमें, उसकी किसी ने हत्या कर दी है।

ये जानने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में जांच शुरू की गई। इसके बाद सबसे पहले पुलिस ने पति कीर्तन साहू पर ही शक जताया था। इसलिए सबसे पहले कीर्तन से ही सख्ती से पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

इस वजह से होता था विवाद

आरोपी कीर्तन ने बताया कि मैं शराब पीने का आदी हूं। आए दिन शराब पीने के कारण बबीता से मेरा झग़ड़ा हुआ करता था। कई बार ऐसा हो चुका था। वो मेरी शराब पीने का विरोध किया करती थी। मैं मजदूरी करता था। इसलिए घर का खर्चा चलाना भी मुश्किल होता था।

आरोपी ने बताया कि 11 मई की शाम को भी मैं शराब पीकर आया था, लेकिन घर आने के बाद हम दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मैंने गला पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को दीवान में छिपा दिया। लगा था कि बाद में कहीं और शव छिपा दूंगा। हत्या करने के बाद मैं सो गया। अगले दिन उठा, तब बदबू बहुत तेज आने लगी थी। इस बीच मैंने पुलिस से झूठी कहानी का फैसला किया था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के जुर्म कबूल करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी से अब भी पूछताछ जारी है।

error: Content is protected !!