Home छत्तीसगढ़ गैस एजेंसी में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने की...

गैस एजेंसी में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने की कार्रवाई

0
104

Acn18.com/बिलासपुर जिले में रतनपुर के ग्राम अकलतरी में संचालित इंडेन गैस एजेंसी एजेंसी में धावा बोलकर गैस सिलेंडर के साथ रेगुलेटर की चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पिछले दिनों एजेंसी के छत को काटकर 16 नग सिलेंडर और 40 नगर रेगुलेटर की चोरी कर ली थी। संचालक की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु की। जांच के दौरान ग्राम गढ़वट निवासी आदतन बदमाश राजू बैसवाड़े के हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तब उसने अपने दो साथियों के साथ घटना को अंजाम देने की बात कुबूल ली। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है।