Home Astrology महानदी तटबंध निर्माण में हादसा : काम कर रहे 16 साल के...

महानदी तटबंध निर्माण में हादसा : काम कर रहे 16 साल के नाबालिग मजदूर की मौत

0
6

 

नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारी और पारागांव के बीच महानदी किनारे चल रहे तटबंध निर्माण कार्य में एक 16 वर्षीय मजदूर किशोर की मौत हो गई।

 

 

 

 

। नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारी और पारागांव के बीच महानदी किनारे चल रहे तटबंध निर्माण कार्य में एक 16 वर्षीय मजदूर किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार और एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक की पहचान हर्ष साहू के रूप में हुई है, जो धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुरसेंगा का निवासी था।

 

पुलिस मर्ग डायरी के अनुसार, आज सुबह निर्माण कार्य के दौरान हर्ष साहू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। काम करते समय उसे चक्कर आया और वह मौके पर ही गिर पड़ा। साथी मजदूर तत्काल उसे इलाज के लिए कुरूद अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए नवापारा रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मजदूरों को कठिन परिस्थितियों में लगातार कराया जा रहा था काम

स्थानीय लोगों का आरोप है कि, ठेकेदार द्वारा काम को जल्द पूरा करने के दबाव में मजदूरों की सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा था। मजदूरों को कठिन परिस्थितियों में लगातार काम कराया जा रहा था। मौके पर हेलमेट, पीने के पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी अभाव बताया जा रहा है। यदि समय पर स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी व्यवस्था होती तो संभवत किशोर मजदूर की जान बचाई जा सकती थी। गोबरा नवापारा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है