Home KORBA घर से घूमने के नाम पर निकला युवक हुआ लापता,नदी किनारे मिली...

घर से घूमने के नाम पर निकला युवक हुआ लापता,नदी किनारे मिली चप्पल और बाइक,पानी में डूबने की आशंका

0
197

Acn18.com/कोरबा जिले में मोरगा पुलिस चौकी अंतर्गत ढाबा का संचालन करने वाला एक युवक रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया है। युवक जोगिंदर जायसवाल घर से घूमने के लिए निकला हुआ था,जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। हसदेव नदी पुराने पुल के पास उसकी चप्पल और बाइक पाई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। युवक के डूबने की आशंका पर पुलिस द्वारा नदी में उसकी खोजबीन कराई जा रही है। जोगिंदर को लेकर परिजन काफी परेशान है और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे है। बाइक और चप्पल को जप्त कर पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल नगर सेना की टीम द्वारा जोगिंदर की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!