Home KORBA 3 लाख 60 हजार नकदी रकम के साथ एक युवक पकड़ाया,सर्वमंगला पुलिस...

3 लाख 60 हजार नकदी रकम के साथ एक युवक पकड़ाया,सर्वमंगला पुलिस ने रकम को किया जप्त

0
55

acn18.com कोरबा/ मतदान से ठीक एक दिन पहले कोरबा जिले में अलग अलग थानों की पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पुलिस को व्यापक सफलता भी मिल रही है। इसी कड़ी में कुसमुंडा थाना अंतर्गत सर्वमंगला पुलिस की टीम ने बरमपुर चैक पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 3 लाख 60 हजार नकदी रकम के साथ हिरासत में लिया है। युवक का नाम सौरभ शर्मा है,जो थैले में रकम लेकर पैदल पैदल जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने उसे रुकवाया और जांच की तब पैसे मिले। पुलिस ने रुपयों के संबंध में पूछताछ की लेकिन युवक संतोषप्रद जवाब नहीं दे सका लिहाजा उसे हिरासत में लिया गया और धारा 102 के तहत रकम को जप्त कर लिया।

पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई,कोतवाली पुलिस ने 9 लोगों को जेल भेजा, इनके विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई