Acn18.com/कोरबा जिले में उरगा थानांतर्गत बरीडीह स्थित नहर में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव नहर में फंसा हुआ है। महिला कौन है और कहां,कि रहने वाली है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। महिला का शव देखकर मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने उरगा पुलिस को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।






