Home KORBA महुआ बिनने जंगल गई महिला को भालू ने दौड़ाया ,भागते समय पत्थर...

महुआ बिनने जंगल गई महिला को भालू ने दौड़ाया ,भागते समय पत्थर से टकराकर हुई गंभीर रुप से घायल

0
169

acn18.com कटघोरा /कटघोरा वन मंडल के ग्राम सलिहा पहरी में भालू से खुद की जान बचाकर भाग रही महिला पत्थर से टकराकर जमीन पर गई। इस घटना में महिला को गंभीर चोट लगी है जिसे उपचार के लिए पोड़ी-उपरोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। 32 वर्षीय कृष्णा बाई बिंझवार अपनी पुत्री के साथ महुआ बिनने के लिए जंगल गई हुई थी इसी दौरान उसका सामाना भालू से हो गया। भालू को देखकर मां बेटी भागने लगे तभी पत्थर से टकराकर कृष्णा गिर गई। घटना में महिला के सिर पर गंभीर चोट लगी है जिसे डायल 112 की सहायता से अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका उपचार जारी है।

एक दिन में कोरोना के 5,676 मामले दर्ज, सक्रिय संख्या 37 हजार के पार, आज भी होगी मॉक ड्रिल