spot_img

चोरभट्टी में महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास, शराबबंदी अभियान में जुटी महिलाओं की हालत खराब

Must Read

acn18.com कोरबा/जमनीपाली क्षेत्र के चोरभट्टी गांव में एक महिला ने खुदकुशी करने का प्रयास करने के साथ आसपास की महिलाओं की परेशानियां बढ़ा दी। आनन-फानन में पीड़िता को एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया। मामले की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार यहां पहुंचे और वस्तु स्थिति जानी।

- Advertisement -

एनटीपीसी के पुनर्वास ग्राम चोर भट्टी में रहने वाली अनुसूया को लेकर शिकायत मिलेगी उसके द्वारा अवैध रूप से शराब बनाने के साथ बिक्री की जा रही है। गांव की महिला समिति ने इस पर ऐतराज जताया था और अनुसुइया को ऐसा करने से मना किया था। इस बीच उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई। उसे काफी जल्द एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया। मामले में जानकारी देने के लिए महिलाएं एक दूसरे पर पल्ला झाड़ती रही।

इस बीच स्थानीय पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद नायब तहसीलदार भी एनटीपीसी अस्पताल पहुंचे और इस बारे में आवश्यक जानकारी हासिल की।

कोरबा जिले के कुछ गांव में अवैध रूप से बनने वाली शराब को लेकर अब स्थानीय स्तर पर मोर्चाबंदी हो रही है। लोग अपने यहां का वातावरण बदलने के लिए अभियान चलाए हुए हैं। इससे पहले कोरबा जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा निजात अभियान शुरू किया गया है और इसके माध्यम से सभी तरह के नशे पर विराम लगाने के लिए काम किया जा रहा है।

तेजी से निपट रहे पेंडिग राजस्व मामले: पिछले छह महीनों में 14 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -