Home KORBA बच्चों से भरी वैन डेम में पलटी,जनहानी नहीं होने से सभी ने...

बच्चों से भरी वैन डेम में पलटी,जनहानी नहीं होने से सभी ने ली राहत की सांस

0
138

Acn18.com/प्रदेश के सक्ती जिले में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पिसौद से हसौद के बीच सोन नदी पर बने डेम से बच्चों से भरी क वैन पलट गई। हादसे का सुखद पहलु यह रहा,कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। चालक और बच्चों के सुरक्षित बच जाने से सभी ने राहत की सांस ली है। हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ इस बात का पता नहीं चल सका है।